फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   gearless Crookes- if you have courage show it police, police will do nothing

बेखौफ बदमाश, हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाओ, पुलिस हमारा कुछ नहीं करेगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
gearless Crookes- if you have courage show it police, police will do nothing
सिटी थाना की नारनौल - फोटो : AMAR UJALA
मंडी अटेली एरिया के एक गांव की छात्रा तीज पर अपने प्लॉट पर झूला झूल रही थी। अचानक कुछ युवक और उसे रुमाल सुंघा दिया। जब होश में आई तो अपने को कार में पाया। बाद में आरोपी ने कुछ दूर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। अब आरोपी उसे ही धमकी भर पत्र देकर अंजाम बुरा भुगतने की धमकी दे रहे हैं। बता दें कि तीज पर्व पर छात्रा अपने प्लॉट पर झूला झूल रही थी। छात्रा के अनुसार अचानक कुछ लोग मास्क बनकर आए और उसे एक कपड़ा सुंघाया और गाड़ी में बैठाकर लोग ले गये। उसे कुछ देर बाद होश आया तो गाड़ी में तीन युवक बैठे थे, जिनको जानती नहीं है। चलती गाड़ी में युवक आपस में लडऩे लगे। कुछ देर बाद माजरी गांव के पास उसे छोड़कर भाग गये। शिकायत पर इस पर पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेतम अन्य धाराओं में तीन पर केस दर्ज कर लिया था। शनिवार सुबह छात्रा के दरवाजे पर धमकी भरा पत्र मिला। पत्र मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों में भय का महौल बना हुआ है। पत्र में लिखा हुआ है कि तुम लोगों में हिम्मत हैं तो हम लोगों को पकड़ कर दिखाओ। पुलिस के आदमी तुम्हारे लिए कुछ नहीं करेंगे। तुम्हारे घर के हर कोने के बारे में जानकारी है। तुम्हारे घर कौन आता है, कौन जाता है, क्या करते है, सब कुछ पता है। लड़की को हम पकड़ कर रहेंगे। लड़की इस घर में सुरक्षित नहीं रह सकती है। इसे अन्य स्थान पर भेज दो। हां कभी तुम यह सोच रहे हो कि हमें पकड़ा दोंगे और यह लड़की सुरक्षित रह जाएगी। ऐसा नहीं होने देंगे। थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिला है। इसकी जांच की जा रही है। पत्र भेजने वाले का उद्देश्य परिवार में भय पैदा करने का है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed