फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gave information about TB prevention through painting competition

Mahendragarh-Narnaul News: पेंटिंग प्रतियोगिता से टीबी से बचाव की जानकारी दी

Tue, 23 Jul 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gave information about TB prevention through painting competition
फोटो संख्या:52- राजकीय माध्यमिक विद्यालय जांजडियावास में विद्या​र्थियों को को टीबी के प्रति जाग
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र जाटवास के अधीन गांव जांजड़ियावास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में छात्रा भूमिका प्रथम, गौतम द्वितीय व गुलशन तृतीय रहा। विजेता प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में मुख्य अतिथि टीबी निरीक्षक सुरजीत सिवाच रहे। अध्यक्षता स्कूल मुखिया पुरुषोत्तम शर्मा ने की। विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को टीबी से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी अनूप रिवासा, टीबी निरीक्षक सुरजीत सिवाच ने कहा कि टीबी एक जानलेवा बीमारी है जो संक्रामक है। यह शरीर के किसी भी अंग जैसे फेफड़े, हड्डी, त्वचा पर हो सकती है। दो सप्ताह से अधिक खांसी होना, वजन का लगातार कम होना, भूख न लगना शाम के समय बुखार आना व हड्डी में दर्द होना इस तरह के लक्षण होने पर टीबी की जांच अवश्य करवानी चाहिए। विद्यालय के मुख्याध्यापक पुरुषोतम शर्मा ने अपने स्कूल में जागरूकता कैंप लगाने पर स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अवसर पर बबली देवी आशा कार्यकर्ता, मास्टर राजेश, संदीप, मनोज, देवेंद्र, कविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed