फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gas agency employee cheated Rs 8,92,892, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: गैस एजेंसी के कर्मचारी ने 8,92,892 रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gas agency employee cheated Rs 8,92,892, case registered
नारनौल। नांगल चौधरी कस्बे में एक गैस एजेंसी पर कार्य करने वाले कर्मचारी ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दी। जब एजेंसी मालिक को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस शिकायत में राता खुर्द निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसने नांगल चौधरी में एचपी गैस एजेंसी वर्ष 2010 से की है। उसकी गैस एजेंसी पर चार कर्मचारी कार्य करते हैं। उनमें से ललित सितंबर 2021 से कार्य कर रहा है। वह गैस एजेंसी में लेखाजोखा का कार्य करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब ललित से प्रत्येक माह का हिसाब मांगा गया तो नकद बिक्री से 7,22,768 रुपये व एआरबी बिक्री से हॉट प्लेट, चूल्हा गैस पाइप व रेगुलेटर बिक्री से नकद में 1,37,148 रुपये और आनलाइन में 32,976 रुपये ललित ने न देकर अपने पास रख लिए। एजेंसी मालिक ने 8,92,892 रुपये नहीं देने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एजेंसी मालिक ने बताया कि ललित ने अमानत में खयानत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed