Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Garden becomes a way to spend time; 200 plants grown at home.

Mahendragarh-Narnaul News: समय बिताने का माध्यम बनी बगिया, घर में लगाए 200 पौधे

Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Garden becomes a way to spend time; 200 plants grown at home.
फोटो संख्या:51- शहर ​स्थित  आवास पर पौधों को पानी देती  कलावती यादव--संवाद
महेंद्रगढ़। शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद जहां कई लोग अकेलेपन और समय बिताने की चुनौती का सामना करते हैं। वहीं, कलावती यादव ने अपने जीवन को नई दिशा देने के लिए बगिया की शुरूआत की। आज उनके घर की बगिया न केवल हरियाली से भरपूर है बल्कि उनके लिए मानसिक सुकून, ऊर्जा और खुशियों का स्रोत भी बन गई है।
विज्ञापन


कलावती ने साल 2016 में बगिया की शुरुआत की। इससे पहले भी उन्होंने कुछ पौधे लगा रखे थे, लेकिन पौधों का शौक उन्हें बाद में लगा। अब उन्होंने अपने घर में विभिन्न वैरायटी के करीब 200 पौधे लगाए हैं जिनकी देखभाल वह अपने पति सुरेश यादव के साथ मिलकर करती हैं।
विज्ञापन

कलावती को नौकरी के दौरान व्यस्त दिनचर्या के कारण उन्हें पौधों के लिए अधिक समय नहीं मिल पाता था। सेवानिवृत्ति के बाद जब समय अधिक मिला तो उन्होंने घर के खाली स्थान को पौधों से सजाने का निर्णय लिया। धीरे-धीरे यह शौक उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की देखभाल और एक दिन सफाई
हर सुबह कलावती और उनके पति पौधों की देखभाल में जुट जाते हैं। इसके लिए उन्होंने सुबह 7 से 9 बजे का समय निर्धारित कर रखा है। हर दिन पानी देना और पौधों को निहारने का काम होता है। इसके बाद सप्ताह में एक दिन नई कलम तैयार करना और सफाई करने के लिए होता है। किचन वेस्ट से बनी खाद और फर्टीलाइजर पौधों में प्रयोग करती हैं।
स्वयं के साथ परिचितों को भी दे रही पौधे
कलावती यादव अपने घर में खिले फूलों का प्रयोग करती हैं। इनमें गुलाब, गेंदा, चंपा, मोगरा, तुलसी आदि का अधिक प्रयोग करती हैं। साथ ही पौधों की कलम तैयार करने के बाद पड़ोसियों को भी प्रदान करती हैं।

बगिया में लगाए ये पौधे
उन्होंने बगिया में गुलाब, गेंदा, चमेली, मोगरा, चंपा, गुड़हल, गुलदावरी, दो प्रकार के पाम, टिकोमा, मधुमालती, बोगनविलिया, टर्टल वाइन, ब्रुसेला, पर्सलीन, मनी प्लांट, जेड प्लांट, पर्पल हार्ट, स्पाइडर प्लांट, एलोवेरा, मोरपंखी, कलांचो व अन्य कई प्रकार के पौधे लगाए हुए हैं। इनमें से कुछ खरीदे व कुछ स्वयं कलम से तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed