फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Garbage piles everywhere in the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles everywhere in the city
महेंद्रगढ़। शहर में सफाई नहीं होने से जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कूड़े का नियमित उठान नहीं होने से शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कैंटीन के पास लगे कूड़े के ढेर से लोग परेशान है। बेसहारा गोवंश कूड़े को बिखेर देते हैं। रविवार को शहर में सफाई नहीं होने के कारण सोमवार को सुबह कर्मचारी दिनभर मशक्कत करने के बाद भी पूरे कूड़े को नही उठा पाते हैं। शहरवासियों का कहना है कि रविवार को भी शहर में सफाई नहीं होती है।
इंसेट
यहां सबसे अधिक समस्या
शहर के विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड, मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला जवाहरनगर, मोहल्ला वाल्मीकि, सैनी स्कूल के पास, राम बिहार कॉलोनी के सामने, मोहल्ला नीमड़ी नीचे, रामलीला परिषद, मसानी चौक पर रविवार के दिन कूड़े के ढेर लग जाते हैं।
विज्ञापन

-----------
रविवार को निस्तारित नहीं होने से कूड़ा अधिक एकत्रित हो जाता है। नपा प्रशासन रविवार को भी कूड़े का उठान करे। रामलीला परिषद के पर कूड़ा का ढेर लगा रहता है। यहां पर संतोषी माता का मंदिर भी है।- सीताराम सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मुख्य चौक-चौराहों पर कूड़े के कारण राहगीरों को काफी परेशानी होती है। राम बिहार कॉलोनी के सामने लंबे समय से समस्या बनी हुई है। रविवार को सफाई कर्मचारी नहीं आने के कारण कूड़े का ढेर लग जाता है।- अमित शर्मा
----------
दिनभर लोग कूड़े के ढेरों और बदबू से परेशान रहते हैं। लोग प्रतिदिन रामलीला परिषद के पास कूड़ा डालते हैं। नपा द्वारा कोई रोकटोक नहीं की जाती। नियमित रूप से कूड़े का उठान हो तो शहरवासियों को समस्या नहीं होगी।- जगदीश
------------
नियमित रूप से कूड़े का उठान हो तो किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। लोग सुबह ही कूड़ा डालकर चले जाते हैं। इसके कारण आसपास के घरों में लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।- विक्रम शर्मा

------------
वर्जन
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए ठेके पर सफाई कर्मचारी लिए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर पास होने के बाद शहर में प्रतिदिन कूड़े का उठान किया जाएगा।- रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed