फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   From today, drinking water supply in the city will be on rationing basis

Mahendragarh-Narnaul News: आज से राशनिंग के आधार पर होएगी शहर में पेयजल आपूर्ति

Thu, 22 May 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
From today, drinking water supply in the city will be on rationing basis
फोटो संख्या:78- देवास जलघर में पानी से भरा टैक--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती मांग एवं नहरी पानी आने में 18 दिन के समय को ध्यान में रखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार से शहर में राशनिंग के आधार पर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। शहर की आबादी को प्रतिदिन करीब 80 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विभाग के पास गांव देवास जल परियोजना के 24 करोड़ लीटर की क्षमता के चार से शहर में नियमित 10 दिन आपूर्ति का ही पानी जमा रहता है। इसके कारण विभाग ने अब राशनिंग के आधार पर पानी की आपूर्ति का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

--------------
एक सप्ताह ही हो पाई है नियमित आपूर्ति
जिले में अधिकांश पेयजल आपूर्ति जेएलएन कैनाल में मिलने वाले पानी पर ही आधारित हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 28 बड़े जलघरों के माध्यम से क्षेत्र की आबादी की प्यास बुझती है। जेएलएन में तय शेड्यूल के हिसाब से 16 दिन पानी की आपूर्ति होती है व 24 दिन बंद रहती है। गत एक मई से 15 मई तक जेएलएन में पानी की आपूर्ति हुई थी। इसमें तीन दिन तक पानी की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण जलघरों को नहीं भरा जा सका था। महज 12 दिन ही जेएलएन में पानी उपलब्ध हो पाया था। अब नहरी पानी आने में करीब 18 दिन का समय शेष है। ऐसे में नियमित आपूर्ति करना मुश्किल है। हालांकि विभाग के पास देवास जलघर से नहरी पानी के अलावा पांच बारेवल देवास जलघर में भी लगाए हुए हैं। वहीं जरूरत के समय शहरी क्षेत्र में लगाए हुए 15 बोरवेलों का भी सहारा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन
नहरी पानी आने में अभी करीब 18 दिन का समय शेष है। गर्मी के मौसम में पानी की अधिक मांग रहती है और नहरी पानी आने में देरी हुई तो समस्या हो सकती है। इसलिए विभाग ने राशनिंग के आधार पर शहर में आपूर्ति का निर्णय लिया है। शहरवासियों से अपील है कि पानी को व्यर्थ में न बहाएं।
-जियाराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed