फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Municipal Council will issue another notice as the employees have not returned to work.Show alternatives

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से नगर परिषद फिर देगा नोटिस

Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will issue another notice as the employees have not returned to work.Show alternatives
फोटो नंबर-14नगर परिषद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। पांच सितंबर तक काम पर लौटने के नोटिस के बावजूद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे। अब नगर परिषद दोबारा नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। वहीं, हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने साफ कहा कि वे कोई नया नोटिस नहीं लेंगे और अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 33वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से शहर में करीब 100 टन कूड़ा अलग-अलग जगहों पर जमा हो गया है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कौशल रोजगार योजना के तहत लगे कर्मचारियों को पालिका के रोल पर लेना और डोर-टू-डोर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र सारवान ने कहा कि मांगें लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन 33 दिन के बजाय 60 दिन तक भी चलाना पड़ा तो कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
संघ के अनुसार, 8 सितंबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान पूनम चंद राठी नारनौल पहुंचकर कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य कैशियर महेंद्र समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।



वर्जन:
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार अब सख्त हो गई है। अगर कर्मचारी काम पर लौट आते हैं तो ठीक है अन्यथा नोटिस देने के तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों को चेतावनी दे गई है अब जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article