फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Judokas Sapna and Kirti won two bronze medals in the third phase.

Mahendragarh-Narnaul News: तीसरे चरण में जूडो खिलाड़ी सपना व कीर्ति ने जीते दो कांस्य पदक

Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Judokas Sapna and Kirti won two bronze medals in the third phase.
फोटो नंबर- 19कैथल में कांस्य पदक विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : विभाग
नारनौल। स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के तीसरे चरण में अंतिम दिन जिले को दो कांस्य पदक मिले। तीसरे चरण में प्रथम दो दिनों में हुए मुकाबलों में जिले को एक भी पदक नहीं मिला था। हालांकि, अंतिम दिन कैथल में आयोजित महिला अंडर- 19 वर्ग के जूडो मुकाबले में सपना व कीर्ति ने बेहतर प्रदर्शन कर दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

सपना ने 36 किग्रा व कीर्ति ने 44 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीते। इससे स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में जिले को मिले कुल पदकों की संख्या 7 हो गई है।
विज्ञापन

जिले को स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में अब तक 2 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक मिले हैं। कांस्य पदक विजेता सपना व कीर्ति के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित जुडो खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक जीतने के बाद अन्य खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखने को मिला और खेल नर्सरी पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
----------
200 खिलाड़ी लेंगे चौथे चरण में भाग

अब जिले के करीब 200 खिलाड़ी 8 से 10 सितंबर तक चलने वाले चौथे चरण में भाग लेंगे। चौथे चरण के तहत पुरुष वर्ग में रेवाडी में ताइक्वांडो, फतेहाबाद में जूडो व हॉकी और रोहतक में तैराकी खेल के मुकाबले होने हैं। वहीं महिला व पुरुष दोनों वर्ग में फरीदाबाद में शूटिंग, फतेहाबाद में बेसबॉल व रोहतक में स्क्वैश और महिला वर्ग में रोहतक में योग खेल के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

---------

वर्जन :
सपना व कीर्ति ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। गत प्रतियोगिता में भी खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीते थे। उम्मीद है 8 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले पुरुष वर्ग के जुडो मुकाबले में भी खेल नर्सरी के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे। -विवेक कुमार, कोच, जुडो नर्सरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article