{"_id":"655cf5b2a9e903a10e01b01c","slug":"fourth-accused-arrested-in-cow-smuggling-case-in-2019-narnol-news-c-203-1-sroh1010-5269-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 2019 में गो तस्करी मामले में चौथा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 2019 में गो तस्करी मामले में चौथा आरोपी काबू
Tue, 21 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ पुलिस की स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने गो तस्करी के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवाबुदीन उर्फ नवाबु निवासी ग्वारका थाना तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों शौकत, शौकीन उर्फ काला निवासी पंचगांवा तावडू नूंह, सदीक निवासी गुवारका जिला नूंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी कनीना क्षेत्र से गो तस्करी के एक मामले में पुलिस से भिड़ंत होने के बाद गायों को गाड़ी से नीचे गिराकर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए थे।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार बताया कि आरोपियों के खिलाफ अक्तूबर 2019 में स्पेशल स्टाफ नूंह की पुलिस टीम की शिकायत पर थाना कनीना में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी जिला नूंह पुलिस के कई मामलों में वांछित थे। उस दौरान स्पेशल स्टाफ नूंह की टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी। आरोपियों की तलाश करते हुए टीम कनीना क्षेत्र में गांव नौताना में पहुंची थी। टीम ने जब आरोपियों का पीछा किया तो गांव पौता में चलती हुई गाड़ी से दो गाय नीचे गिरा दी थी। आरोपियों की गाड़ी का टायर फटने के बावजूद गाड़ी को सेहलंग पुलिस नाका को तोड़कर गांव खेड़ी के मंदिर वाली बणी में ले गए थे। यहां एक गाय को नीचे गिराकर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी थी।