फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four warehouses of HAFED in the district, all full, millet being sent to Jind.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में हैफेड के चार गोदाम, सभी फुल, जींद भेजा जा रहा बाजरा

Tue, 03 Oct 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four warehouses of HAFED in the district, all full, millet being sent to Jind.
महेंद्रगढ़/कनीना/सतनाली। क्षेत्र की तीन मंडियों में पिछले एक सप्ताह के दौरान कुल 4790 किसानों से 1,38,759 बाजरे की खरीद की गई है, जबकि उठान महज 65 हजार क्विंटल का हुआ है। वहीं, 73759 क्विंटल बाजरे के 147518 बैग अभी भी मंडियों में खुले आसमान तले हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि जिले में हैफेड के 12 हजार से 15 हजार मिट्रिक टन के चार गोदाम हैं और चारों भरे हुए हैं, इसलिए खरीदा गया बाजरा जींद गोदामों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में सबसे पहले कनीना मंडी में खरीद शुरू की गई थी और अभी तक यहां कुल 2400 किसानों की उपज खरीदी जा चुकी है। वहीं सतनाली मंडी में अभी तक 1200 व महेंद्रगढ़ के अस्थायी खरीद केंद्र पर 1190 किसानों की उपज खरीदी गई है।
विज्ञापन


यह है अब तक खरीद एवं उठान की स्थिति

केंद्र कुल खरीद उठान शेष किसान

महेंद्रगढ़ 30 हजार क्विंटल 10 हजार 40 हजार बैग 1190

कनीना 73759 क्विंटल 40 हजार 67518 बैग 2400

सतनाली 35 हजार क्विंटल 15 हजार 40 हजार बैग 1200



तीनों खरीद केंद्रों पर तेजी से उठान किया जा रहा है। आगामी आदेशों के अनुसार ही खरीद की जाएगी। अभी तक खरीद को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं। सरकार के आदेशानुसार ही खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जगराम यादव, हैफेड प्रबंधक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed