{"_id":"65c28e2e2a3657e0e1021b8c","slug":"four-teams-formed-in-case-of-students-death-under-suspicious-circumstances-case-registered-against-two-youths-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107249-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत मामले में चार टीमें गठित, दो युवकों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत मामले में चार टीमें गठित, दो युवकों पर मामला दर्ज
Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मंगलवार को परिजनों के बयान पर शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में धारा 306, 376डी व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शहर थाना पुलिस, सीआईए की दो-दो टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अब इस मामले में जांच करेंगी। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
एक कॉलोनी में 12वीं कक्षा की छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा पर लटका हुआ शव मिला था। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर दो अज्ञात युवकों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से एक बाइक, बीयर की खाली बोलतें, जूते, बैग, कोल्डड्रिंक, नमकीन, सिगरेट, कुछ कपड़े बरामद कर कब्जे में लिए थे। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह युवक उनकी लड़की को बार-बार परेशान कर रहे थे, जिसके कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस आसपास के मकानों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य प्रकार की जानकारी जुटा रही है।
जांच के लिए भेजे सैंपल
मंगलवार को पुलिस की उपस्थिति में मृतका के शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी तरफ से सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। अब पुलिस भी लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस की चार टीमें अब तेजी से इस मामले में जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 306, 376डी, 452 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सिटी पुलिस की दो, सीआईए स्टाफ की दो टीमें तथा साइबर टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस मामले में तेजी से जांच पूरी की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-निरीक्षक उदयभान गोदारा, शहर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।