फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four students depart for Japan's Sakura Science Program; Narnaul's Dhruv also included.

Mahendragarh-Narnaul News: जापान के सकुरा विज्ञान कार्यक्रम के लिए रवाना हुए चार विद्यार्थी, नारनौल का ध्रुव भी शामिल

Fri, 22 May 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four students depart for Japan's Sakura Science Program; Narnaul's Dhruv also included.
फोटो नंबर-14 हरी झंडी दिखाकर छात्रों के दल को रवाना करते उपाधीक्षक शिवराज सिंह। स्रोत: विभाग
नारनौल। जापान के प्रतिष्ठित सकुरा विज्ञान कार्यक्रम-2026 के लिए हरियाणा के चार मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें नारनौल के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र ध्रुव भी शामिल है। शुक्रवार सुबह चयनित विद्यार्थियों के दल को समग्र शिक्षा कार्यालय नारनौल से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

देशभर से चुने गए 56 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में हरियाणा के इन चार छात्रों ने स्थान बनाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उप अधीक्षक शिवराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाओं सहित विदा किया। नोडल अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में दीक्षा, खुशी और सपना भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जापान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एजेंसी की ओर से आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 24 मई से 30 मई तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों से संवाद करने और रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) व आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक की नई जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों का चयन उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, विज्ञान विषय में उपलब्धियों, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षाओं, इंस्पायर अवार्ड व विभिन्न विज्ञान गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी मेहनत, लगन और सही अवसर मिलने पर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed