फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four patwaris of the district are included in the 50 best patwaris of the state, 29 will be honored in the Deputy CM Jind

प्रदेश के 50 श्रेष्ठ पटवारियों में जिले के चार पटवारी शामिल, 29 को डिप्टी सीएम जींद में करेंगे सम्मानित

Sun, 27 Mar 2022 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four patwaris of the district are included in the 50 best patwaris of the state, 29 will be honored in the Deputy CM Jind
राजस्व विभाग में आमजन से बेहतर तालमेल के साथ सराहनीय सेवाएं देने वाले प्रदेश के 50 पटवारियों में से महेंद्रगढ़ जिला के चार पटवारियों का चयन किया गया है। चयनित पटवारियों को 29 मार्च को जींद के लघु सचिवालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिला के चार पटवारियों में से महेंद्रगढ़ तहसील से विकास पूनिया, कनीना तहसील से अनूप सुहाग, नारनौल तहसील से पटवारी नितेश कुमार व अटेली से प्रवीन को चुना गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इन पटवारियों द्वारा लोगों एवं विभाग से बेहतर तालमेल कर सराहनीय सेवाएं देने पर इनकी अनुशंसा जिला उपायुक्त नारनौल, एसडीएम कनीना, तहसीलदार कनीना की ओर से प्रदेश राजस्व विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव चंडीगढ़ को भेजी गई थी। प्रदेश के राजस्व विभाग के वित्तायुक्त पीके दास ने भूमि रिकार्ड के निदेशक के माध्यम से जिला उपायुक्त नारनौल को पत्र भेजकर 29 मार्च को दोपहर 2 बजे जींद में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में शामिल करने के लिये विभाग के डीआरओ व तहसीलदार को निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed