फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four government schools of Mahendragarh area top in beautification

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र के चार राजकीय स्कूल सुंदरीकरण में अव्वल

Thu, 06 Feb 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four government schools of Mahendragarh area top in beautification
फोटो संख्या:58- शहीद कश्मी​री लाल  राजकीय माध्यमिक  विद्यालय पालड़ी पनिहारा--संवाद
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र के चार विद्यालय ने स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से विशेष बजट दिया जाता है। इस बजट से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। राजकीय उच्च विद्यालय बारडा के मुख्य अध्यापक ताजबीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक स्कूल में कार्य भार संभालते ही एक ही लक्ष्य होता है कि स्वच्छ वातावरण, साफ-सफाई हो।
विज्ञापन

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यहां प्रयास किए और कामयाब हुए। क्योंकि जिस स्कूल का वातावरण मनमोहक होगा तो अभिभावक एवं बच्चों का स्कूल के प्रति लगाव होगा। स्कूल में सभी लाइब्रेरी, साइंस, मैथ व खेल प्रतियोगिताएं और मिशन बुनियाद आदि गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बता दें कि विद्यालय को साफ-सुथरा और अनुकूल वातावरण होने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार की जाती है। दिसंबर में सुंदरीकरण प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगें गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूल ने आवेदन जमा कराए गए थे। आवेदन के बाद इसके लेकर टीम गठित की गई थी। उपमंडल अधिकारी को चेयरमैन बनाया गया तथा बीईओ और सीडीपीओ इसके सदस्य बनाए गए। जनवरी में इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था। दौरा करने पर अनेक मानदंडों के अनुरूप रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। मंगलवार को परिणाम जारी किया गया। परिणाम में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उच्च विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय को शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता की शुरूआत शुरुआत खंड स्तर से होती है। तत्पश्चात जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर होती है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खंड स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय को 51 हजार, जिला स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय को एक लाख तथा राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यालय को पांच लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है।
इंसेट

प्रतियोगिता में यह विद्यालय रहे अव्वल
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़, राजकीय उच्च विद्यालय बारडा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालड़ी पनिहारा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलायचा ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


-----------

- प्रतियोगिता 400 अंकों की करवाई जाती है:

प्रतियोगिता 400 अंक की करवाई जाती है। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल को 300 अंक, राजकीय उच्च विद्यालय बारडा को 247 अंक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालड़ी पनिहारा को 292 अंक और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलायचा को 272 अंक के साथ विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed