फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four-day 15th Shaheed Maheshpal Football Competition inaugurated

Mahendragarh-Narnaul News: चार दिवसीय 15वीं शहीद महेशपाल फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Thu, 18 Jan 2024 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four-day 15th Shaheed Maheshpal Football Competition inaugurated
गांव धनौंदा में चार दिवसीय 15वीं शहीद महेशपाल फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान फुटबाॅल की टीम मुख्या
कनीना। गांव धनौंदा में चार दिवसीय 15वीं शहीद महेशपाल फुटबाॅल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो बसपा नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने शहीद महेशपाल के छोटे भाई जीतपाल सिंह और सरपंच प्रतिनिधि थानेदार बीर सिंह के साथ ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 34 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच धनौंदा व उन्हाणी के बीच हुआ। इसमें धनौंदा की टीम विजयी रही। इसके अलावा डायमंड क्लब धनौंदा व गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी व भागवी व खेड़ी तलवाना के बीच भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले जिनमें खेड़ी की टीमें विजयी रही।
विज्ञापन

ठाकुर अतरलाल ने कहा कि अपने वीर शहीदों को याद करना प्रत्येक भारतवासी का पुनीत कर्तव्य है। आयोजन समिति की तरफ से ठाकुर अतरलाल एडवोकेट को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रूपेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, कंवरपाल मिस्त्री, बसपा हल्का प्रधान सतपाल थानेदार, मान सिंह पंच, अशोक कुमार पंच, डाॅ. बालकिशन, सूबेदार प्रताप सिंह, मनोज कुमार, रविंद्र यादव, देवेंद्र पंच, विक्रम कोच, जगदीश, ओमबीर पंच, देवेंद्र सहित अनेक खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed