{"_id":"62effcfc9ea2bb66fc31cda5","slug":"four-accused-arrested-with-stolen-goods-guns-and-illegal-weapons-narnol-news-rtk6545737144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान, बंदूक और अवैध असलहे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान, बंदूक और अवैध असलहे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी की वारदात में पकड़ा गया सामान व आरोपी।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। आरोपियों से एक बंदूक और देसी कट्टा भी बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की सात घटनाओं में शामिल होना कबूल कियो।
डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें काला उर्फ कालू निवासी मोहल्ला माली टिब्बा, आदित्य निवासी धोबी जोहड़ इंद्रा कॉलोनी नारनौल और कपिल व अर्जुन निवासी मोहल्ला माली टिब्बा शामिल है। आरोपियों से एक बंदूक, एयर कंडीशनर, इनवर्टर, बैटरी, गीजर, वूफर, एलईडी टीवी, पंखे आदि बरामद किया। आरोपियों ने चोरी की सात घटनाओं में शामिल होना कबूल किया है।
गत एक जुलाई को शहर के शास्त्री नगर निवासी बिजेंद्र शहर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें मामला दर्ज किया गया था। दयानगर निवासी महिपाल ने मकान से इनवर्टर, बैटरी, लाइसेंसी बंदूक आदि चोरी की सूचना दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
उक्त चारों आरोपी एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया आरोपी शहर के मोहल्लों में बंद पड़े मकानों की दिन में रैकी करते थे और रात को वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी घर में मिलने वाले सामान को चोरी कर मोटरसाइकिल रखकर अपने साथ लेकर जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में शामिल दो मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
वर्जन-
सीआईए व शहर थाना पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों ने सात चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।-नरेंद्र कुमार, डीएसपी नारनौल।