फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Foundation Level-1 examination will be held on 24th in five blocks of the district.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के पांच ब्लाॅक पर 24 को होगी बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा

Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Foundation Level-1 examination will be held on 24th in five blocks of the district.
फोटो नंबर- 05नारनौल का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय।
नारनौल। जिले में बुनियाद लेवल वन की परीक्षा के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए सभी ब्लॉकों में एक-एक केंद्र बनाया गया है। जिले में 2767 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन

इसमें अटेली ब्लॉक की परीक्षा राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नांगल चौधरी ब्लॉक की परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल की राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ की राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कनीना ब्लॉक की परीक्षा राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया अपने विद्यालय से रजिस्टर्ड विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। उनका निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षार्थी विकल्प संस्थान द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड साथ लेकर आए। विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले अर्थात 10:30 बजे स्थान ग्रहण कर लें। परीक्षा का समय प्रातः 11:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। कोई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में देर से पहुंचता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका ओएमआर आधारित रहेगी। परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दे दिए जाएं। प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे। वहीं प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed