फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former head of Brahmin Sabha Dayashankar Tiwari passes away

Mahendragarh-Narnaul News: ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दयाशंकर तिवाड़ी का निधन

Sun, 05 May 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Former head of Brahmin Sabha Dayashankar Tiwari passes away
फोटो संख्या:60- दयाशंकर तिवाड़ी फाइल फोटो
महेंद्रगढ़। मोदा आश्रम समिति के प्रधान दयाशंकर तिवाड़ी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। 77 वर्षीय दयाशंकर तिवारी की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार की सुबह हालत गंभीर होने के कारण गुरुग्राम ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दयाशंकर तिवाड़ी मुख्य शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तीन साल ब्राह्मण सभा के प्रधान रहे। धोलपोश गोशाला के पांच साल प्रधान रहे। वह विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। वर्तमान में वह मोदा आश्रम समिति के प्रधान थे। उनका अंतिम संस्कार मोदाश्रम स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। उनके बड़े बेटे नवीन ने उनको मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, सुरेंद्र बंटी, अमित मिश्रा, सुधीर दीवान, प्रमोद शास्त्री, दिनेश चंद्र वैध, महावीर भंडारिया, राजेश दीवान, चेतन प्रकाश गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed