महेंद्रगढ़। सतनाली आवास पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने चार गोशालाओं को 20 लाख रुपये के चेक भेंट किए। प्रत्येक गोशाला को पांच- पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने श्री गोशाला महेंद्रगढ़, धोलपोश गोशाला, गोपाल गोशाला बुचियाली, बाबा जयराम दास गोशाला खुडाना को चैक दिए।
गोशाला के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव, धोलपोश गोशाला के संरक्षक दयाशंकर तिवारी, गोपाल गोशाला के प्रधान विनय खेड़ी, बाबा जयराम दास गोशाला खुडाना के प्रधान ठेकेदार ओमपाल ने इसके लिए प्रो. रामबिलास शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रोफेसर शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जिस प्रकार से हम अपनी मां के प्रति कर्तव्यनिष्ठ है, ठीक उसी प्रकार हमारी गाय माता के सरंक्षण के लिए अपने कर्त्तव्य व जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस दिशा में प्रदेश सरकार के कार्यों का सहयोग करें। उन्होंने गो संरक्षण भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और इसी के अनुरूप कार्य भी किए जा रहे हैं। पहले की किसी भी सरकार ने गाय की सुध नहीं ली। प्रदेश सरकार ने गोवंश के संरक्षण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।