{"_id":"22fed0fbae9a79ae67b1bf31b54b7083","slug":"former-death-from-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भूषण खुर्द में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने पीछे एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गया है।भूषण खुर्द निवासी 21 वर्षीय किसान कर्ण सिंह बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे के करीब खेत में फसल को पानी देने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह लाइन बदलने लगा तो पानी का पाइप खेत के ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आ गया। इससे पाइप में करंट उतर आया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक वह नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन खेत में पहुंचे तो वह खेत में मृत मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन