फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Formation of dakshin Haryana Gaurav Manch

Mahendragarh-Narnaul News: दक्षिणी हरियाणा गौरव मंच का गठन

Fri, 23 Feb 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Formation of dakshin Haryana Gaurav Manch
कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मौजूद जिला प्रमुख डा. राकेश कुमार व अन्य।
मंडी अटेली।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा की समस्याओं, जरूरतों व मुद्दों को लेकर वीरवार को अटेली में दक्षिणी हरियाणा गौरव मंच का गठन कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यज्ञ के यजमान के रूप में अरुण कुमार यादव राजपुरा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने किया। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने दक्षिणी हरियाणा में क्षेत्र के मुद्दों के लिए एक सामाजिक संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित लोगों को जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, राधेश्याम गोमला, अरुण कुमार यादव राजपुरा व राव सचिन इंजीनियर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की एक जनसभा के रूप में अगली मीटिंग होगी। जिसमें मंच की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अटेली के पूर्व चेयरमैन विकास यादव, अजय कुमार कोच, ललित यादव कांटी, राजकुमार सरपंच ताजपुर, विक्रम सरपंच भीलवाड़ा, हनुमान सरपंच राजपुरा, विजय मुद्गिल, भूपेंद्र नंबरदार, बिरेंद्र बाछौद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed