फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Food laboratory to be opened in Narnaul, no need to wait for 15-20 days for report

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में खुलेगी खाद्य प्रयोगशाला, अब 15-20 दिन नहीं करना पड़ेगा रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 02 Mar 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Food laboratory to be opened in Narnaul, no need to wait for 15-20 days for report
नारनौल।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच को लेकर अब नारनौल और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश सरकार ने नारनौल में नई खाद्य प्रयोगशाला खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य बजट में इस परियोजना को शामिल करते हुए इसकी औपचारिक घोषणा की।
अभी तक नारनौल सहित दक्षिण हरियाणा के जिलों से लिए जाने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए करनाल भेजे जाते थे। सैंपल भेजने और जांच प्रक्रिया पूरी होने में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को रिपोर्ट मिलने में करीब 15 से 20 दिन का समय लग जाता था।
विज्ञापन




प्राकृतिक व जैविक कृषि उपज बेचने के लिए खुलेगी मंडी

नारनौल में प्राकृतिक व जैविक किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए मंडियों में जगह उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही, परीक्षण के लिए प्रयोगशालाएं तथा प्रमाणीकरण के लिए एपीडा की ओर से मान्यता प्राप्त स्तर के केंद्र स्थापित किए जाएंगे। किसानों को अपनी प्राकृतिक व जैविक कृषि उपज बेचने के लिए बेहतर बाजार मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


जिले में नई खाद्य प्रयोगशाला खोलने का फैसला किसानों के लिए विशेष तोहफा है। वहीं हरियाणा एग्री डिस्कॉम योजना से किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसानों को तीन-तीन साल लंबा इंतजार करना पड़ता था अब राहत मिली है। -रोहताश स्वामी, किसान, गांव मंढियाली, महेंद्रगढ़



बॉक्स

सरकार की ओर से नारनौल मंडी में जैविक किसानों के लिए उपज बेचने पर विशेष ध्यान देना सही बात है। इससे किसानों को उपज बेचने पर लाभ मिलेगा। डेयरी व अन्य स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के लिए विशेष प्रावधान किसान को मजबूत बनाएगा। -जयसिंह, किसान, गांव अगिहार, महेंद्रगढ़


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed