फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Follow traffic rules while driving: Justice Narendra Sura

वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करें : न्यायाधीश नरेंद्र सूरा

Mon, 04 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 04 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Follow traffic rules while driving: Justice Narendra Sura
फोटो 15प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के साथ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम
नारनौल। जिला न्यायिक परिसर में शनिवार देरशाम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कहा कि वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए एक माह तक विभिन्न स्थानों पर वाद विवाद , चित्र लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व निजी स्कूलों, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय आयोजित कर छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, कंडक्टर व ड्राइवरों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आप अपने आस पड़ोस में आम जन को यह संदेश दे कि गाड़ी तेज ना चलाएं, चलती गाड़ी में मोबाइल का प्रयोग न करें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, यातायात नियमों के अनुसार ही गाड़ी चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, विंग कमांडर टेक चंद यादव, उप अधीक्षक चरण सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, उप मंडल कोऑर्डिनेटर रेड क्रॉस सोसाइटी राजेश शर्मा झाड़ली, पवित्रा यादव, डॉ. हंसराज गुर्जर, रमेश कुमार जांगड़ा, संदीप कुमार, अशोक कुमार अजय कुमार, यशपाल, राजेश कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed