{"_id":"684f11f0f4b44cc7000a0b15","slug":"folk-poet-conference-and-song-will-be-held-on-24th-on-the-death-anniversary-of-ashu-poet-pandit-ganpat-ram-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117820-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आशु कवि पंडित गणपत राम की पुण्यतिथि पर 24 को होगा लोक कवि सम्मेलन और सांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आशु कवि पंडित गणपत राम की पुण्यतिथि पर 24 को होगा लोक कवि सम्मेलन और सांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- पंडित गणपतराम स्मृति स्थल गढ़ी पर बैठक करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। पंडित गणपत राम लोक संस्कृति मंच गढ़ी एवं ग्रामवासियों की बैठक आशुकवि पंडित गणपत राम शर्मा स्मृति स्थल गढ़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रविदत्त मंडोला ने की। मंच के सचिव मनोज गौतम ने बताया कि यह बैठक 24 जून को आशुकवि पंडित गणपत राम की 16वीं पुण्यतिथि लोक कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए की गई।
बैठक में उपस्थित गढ़ी गांव के सरपंच कर्मवीर सैनी, पूर्व सरपंच ललित सिंह तंवर, मंच के कोषाध्यक्ष हनुमान गौतम, समाजसेवी महेंद्र सिंह ने निर्णय लिया कि 24 जून को आशु कवि पंडित गणपत राम की 16वीं पुण्यतिथि को मनाया जाए। रविदत्त ने कहा कि इस लोक कवि सम्मेलन में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाले हरियाणा व राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आशु कवि पंडित गणपत राम हरियाणा राजस्थान के ही नहीं बल्कि कई प्रदेशों में अपनी आशु कविता के लिए प्रसिद्ध रहे। इस विशाल लोग कवि सम्मेलन में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली के सुप्रसिद्ध कवि, सांगी एवं साहित्य प्रेमी मौजूद रहेंगे। सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रसिद्ध सांगी द्वारा सांग करवाने का प्रस्ताव भी रखा जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवल सिंह, चौधरी बिजेंद्र, मनोज शर्मा, मोहित पंच, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सैनी, गजानंद सेन, दिलीप सिंह कालू, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।