{"_id":"6aea333bfa9801c122024fc0","slug":"fogging-campaign-launched-in-kanina-to-prevent-dengue-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131564-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में डेंगू से बचाव के लिए चलाया फॉगिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में डेंगू से बचाव के लिए चलाया फॉगिंग अभियान
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका ने संयुक्त रूप से फॉगिंग अभियान चलाया। इसके तहत सरकारी कार्यालयों, न्यायालय परिसर, गोशाला, अस्पताल, बिजली बोर्ड कार्यालय, बाजारों और विभिन्न वार्डों में मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव किया गया।
नगरपालिका सचिव कपिल और उप नागरिक अस्पताल की डॉ. रेनू की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर मच्छरों के प्रकोप को कम करना है।
पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के सहयोग से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते खतरे और बचाव के उपायों की मांग उठाई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका ने मिलकर फॉगिंग करवाई।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित सफाई रखें। कूलर, गमले और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।