फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fog wreaks havoc: More than 10 vehicles collide, four drivers injured

कोहरे का कहर: 10 से अधिक वाहन आपस में टकराए, चार चालक घायल

Tue, 30 Dec 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fog wreaks havoc: More than 10 vehicles collide, four drivers injured
फोटो 1गुवाना टोल प्लाजा के पास कोहरे की वजह से टकराया डंपर।संवाद
नारनौल। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी जाट गुवाना टोल प्लाजा और गांव सागरपुर के पास दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इन हादसों में कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इस दौरान कई ट्रक, कार और पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कुछ वाहनों का इंजन ऑयल सड़क पर फैल गया जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई।
विज्ञापन

फिसलन के कारण पीछे से आ रहे वाहनों के ब्रेक नहीं लग सके और वे भी हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद कई घायल काफी देर तक वाहनों में फंसे रहे और मदद की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही हादसों के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों की लाइट और डिप्पर भी बंद हो गए जिससे पीछे से आ रहे वाहन चालक उन्हें देख नहीं सके और वे भी एक के बाद एक हादसे का शिकार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसों का मुख्य कारण घना कोहरा और सड़क पर फैला इंजन ऑयल माना जा रहा है।



कोहरे में बरते सावधानी, रिफ्लेक्टर टेप का करे प्रयोग

पुलिस प्रशासन भी वाहन चालकों से कोहरे के दौरान धीमी गति और सावधानी से चलाने की अपील कर चुके हैं। कोहरे के दौरान वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप का उपयोग जरूर करें ताकि कम दृश्यता में भी वाहन दूर से दिखाई दे सके। वाहन चालकों को अपने वाहन को सड़क या हाईवे के किनारे खड़ा न करने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे पीछे से आने वाले वाहनों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed