फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Flaws found in 11 medical shops, recommendation to suspend license

Mahendragarh-Narnaul News: मेडिकल की 11 दुकानों में मिलीं खामियां, लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in 11 medical shops, recommendation to suspend license
नारनौल। जिले में लगातार नशे के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। सितंबर में 49 मेडिकल दुकानों की जांच की गई जिसमें से 11 में खामी पाई गई। इसकी वजह से उनके लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश पत्र भेजकर की गई है। यह जानकारी सोमवार को लघुसचिवालय में आयोजित बैठक में ड्रग कंट्रोलर ने बताई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुई अधिकारियों की बैठक में एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का भी इस विषय पर पूरा फोकस है। ऐसे में सभी अधिकारी जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ अपनी रिपोर्ट जरूर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

दवाइयां की दुकानों के निरीक्षण के संबंध में ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि सितंबर में 49 का निरीक्षण किया इनमें 11 के लाइसेंस निलंबित करने को भेजा है। विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अनिरुद्ध यादव कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अभियान की 5वीं वर्षगांठ मनाने के लिए तीन-स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्कूल कॉलेज में काउंसलर का दौरा कराकर मोटिवेशनल स्पीच दिलाएं।

इस बैठक के अलावा उन्होंने चिन्हित अपराधों से संबंधित बैठक ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह तथा डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed