{"_id":"682e1c96c036d6c4cb0baa65","slug":"five-youths-from-haryana-caught-gambling-in-pilani-mobile-and-laptop-recovered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124835-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा के पांच युवक पिलानी में सट्टेबाजी करते पकड़े, मोबाइल व लैपटॉप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा के पांच युवक पिलानी में सट्टेबाजी करते पकड़े, मोबाइल व लैपटॉप बरामद
विज्ञापन
फोटो नंबर-01पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। महेद्रगढ़, पटोदी व झज्जर के पांच युवकों को पिलानी में आईपीएल क्रिकेट मैच को लेकर सट्टेबाजी करते राजस्थान पुलिस ने पकड़ा है। युवकों में तीन महेंद्रगढ़, एक पटोदी व एक झज्जर जिले का रहने वाला है।
राजस्थान पुलिस के एएसआई कमल सिंह को 19 मई को सूचना मिली कि पिलानी में महेंद्रगढ़ के पथरवा गांव की रहने वाली एक महिला का मकान है। इसमें चार-पांच आदमी रह रहे हैं, जो संदिग्ध गतिविधि कर रहे हैं। पुलिस टीम घर के अंदर गई तो पांच युवक लैपटॉप, टैबलेट व मोबाइल फोन चलाते मिले।
इस दौरान मौके पर दो लैपटाॅप, 9 मोबाइल, दो टैबलेट, एक वाईफाई, 4 रजिस्टर और एक पेन मिला। इनकी पहचान झज्जर निवासी मनोज, महेंद्रगढ़ के निम्बेहड़ा निवासी अजय, महेंद्रगढ़ के गडानिया निवासी प्रदीप कुमार, पटोदी निवासी संदीप और कनीना के भड़फ निवासी राहुल के रूप में हुई। इस दौरान वह सट्टेबाजी कर रहे थे और मोबाइल पर क्रिकेट सट्टे के भाव दे रहे थे।
विज्ञापन
लैपटॉप में लाइव मैच चलता मिला और चारों रजिस्टर में अलग-अलग क्रिकेट मैच का हिसाब लिखा हुआ था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी परिजनों की आइडी से सिम कार्ड खरीदते हैं और किराये के बैंक खातों में ऑनलाइन गेम्स व फ्रॉड की राशि जमा करवाते हैं। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।