{"_id":"6aa6dff54e4060a550064038","slug":"five-posts-five-nominations-signs-of-an-uncontested-election-for-the-cowshed-committee-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130033-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पांच पद, पांच नामांकन..गोशाला समिति में निर्विरोध चुनाव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पांच पद, पांच नामांकन..गोशाला समिति में निर्विरोध चुनाव के आसार
विज्ञापन
कनीना। श्री कृष्ण गोशाला समिति कनीना के चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन समिति के पांचों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। ऐसे में समिति की नई कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन गई है।
चुनाव अधिकारी एवं पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह यादव ने बताया कि 14 सितंबर को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि सभी नामांकन सही पाए गए तो उसी दिन सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।
प्रधान पद के लिए नरेंद्र कुमार, उपप्रधान पद के लिए यादवेंद्र सिंह, सचिव पद के लिए कुलदीप, सह सचिव पद के लिए धर्मवीर और खजांची पद के लिए रामप्रताप ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए रमेश कुमार, विजयपाल यादव, रामपाल, मुकेश कुमार, हनुमान सिंह और तुलसीराम के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इस तरह कुल 11 नाम चुनाव प्रक्रिया के लिए सामने आए हैं।
समिति में कुल 31 सदस्य हैं। बताया गया कि सदस्यों ने आपसी सहमति से इन नामों को चुनाव प्रक्रिया के लिए नामित किया है। पांचों पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव की स्थिति नहीं बनती दिख रही है।
हालांकि अंतिम फैसला नामांकन पत्रों की जांच और निर्धारित चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा। सब कुछ सही रहा तो मतदान के बजाय सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा।