फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five armed miscreants entered village in Mahendragarh, Jewellery and cash worth lakhs stolen from house

Mahendragarh: गांव में घुसे पांच हथियार बंद बदमाश; एक मकान से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी, सीसीटीवी में हुए कैद

Mon, 08 Jan 2024 04:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 08 Jan 2024 04:55 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि उसके भाई सुरेश कुमार ने शनिवार रात को बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है। उसने भाई को बताया की एक बार आप घर में किसी वस्तु की बिना हाथ लगाए जांच करें। उसके भाई ने बताया घर के अंदर कमरे में सभी अलमारियां व संदूक खुले पड़े हैं।

विज्ञापन
Five armed miscreants entered village in Mahendragarh, Jewellery and cash worth lakhs stolen from house
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ में क्षेत्र के गांव देवास में पांच हथियार बंद चोरों ने घर में घूसकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। चोरों की तस्वीर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे पांच अज्ञात चोर हाथों में पिस्तौल व अन्य हथियार लिए हुए हैं। गांवों में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दे रहा है कि चोर हाथों में अपने जूते व चप्पल लेकर गांव की अनेक गलियों में खुलेआम घूम रहे हैं। एक मकान से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि उसके भाई सुरेश कुमार ने शनिवार रात को बताया कि उसके घर का दरवाजा खुला है। उसने भाई को बताया की एक बार आप घर में किसी वस्तु की बिना हाथ लगाए जांच करें। उसके भाई ने बताया घर के अंदर कमरे में सभी अलमारियां व संदूक खुले पड़े हैं। जब रविवार सुबह 10.15 बजे वह घर पहुंचा तो सामान की जांच की। इस दौरान मैन गेट तथा अंदर के कमरे व रसोई घर का ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी व संदूक से सोने की दो चैन प्रत्येक 2-2 तोला, दो अंगूठी एक पुरुष एक तोला, एक अंगूठी आधा तोला, एक जोडी टोपस, एक नाेज पिन, ब्रेसलेट, पाजेब, 50-50 के नोटों की दो, 20-20 के नोटों की दो नई गड्डी व कुछ खुल्ले पैसे नहीं मिले। जब गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पांच संदिग्ध कुछ हाथों में पिस्तौल व कुछ कमर में पिस्तौल लटाए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मकान की जांच कर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed