फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five accused arrested for firing at home in Satnali

सतनाली में घर पर फायरिंग करने के पांचों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for firing at home in Satnali
घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार युवक। संवाद - फोटो : Narnol
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव सुरहेती जाखल में फायरिंग करने के आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ टिंकू, प्रदीप उर्फ लोडर, सुमित उर्फ अरुण, कपिल व दीपू के रूप में हुई है। सोमवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कपिल को लाडव, यूपी से गिरफ्तार किया है। उससे देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने सतनाली के सुरेहती जाखल गांव में अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से राजकुमार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके बेटे को बट से चोटें मारने के अलावा जान से मारने की धमकी दी थी। थाना सतनाली में चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम द्वारा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार, चाकू और गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ अरुण से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस, प्रदीप उर्फ लोडर से एक चाकू बरामद किया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed