फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First kidnapped student, now threatened letter

पहले किया छात्रा का अपहरण, अब डाला धमकी भरा पत्र

Sat, 25 Jul 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
First kidnapped student, now threatened letter
आठवीं की छात्रा का पहले कुछ युवकों ने अपहरण करने के बाद छोड़ दिया था। अब धमकी भरा पत्र घर में डाल कर परिवार में भय पैदा किया गया है। आरोपी को पुलिस प्रशासन का कोई भय नजर नहीं आ रहा है। अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद भी आरोपी पीड़िता के घर पर धमकी भरा पत्र डाल गया। इससे जाहिर होता है कि आरोपी पुलिस से बेखौफ है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि तीज पर्व पर क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया था। अपहरण और पॉस्को एक्ट की धारा के तहत पुलिस ने अज्ञात तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया हुआ है। छात्रा तीज पर अपने प्लॉट पर झूला झूल रही थी। छात्रा के अनुसार उसे एक कपड़ा सुंघाया और गाड़ी में बैठा उसे ले गए। उसे कुछ देर बाद होश आया तो गाड़ी में तीन व्यक्ति बैठे थे, जिनको वह जानती नहीं है। चलती गाड़ी में वे आपस में लड़ने लगे। कुछ देर बाद माजरी सड़क पर उसे गिरा कर भाग गये। शनिवार सुबह छात्रा के दरवाजे पर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों में भय का महौल बना हुआ है। पत्र में लिखा हुआ है कि तुम लोगों में हिम्मत हैं तो हम लोगों को पकड़ कर दिखाओ। पुलिस का आदमी तुम्हारे लिए कुछ नहीं करेगा। इस घर का हर कोने का हमें पता है। तुम्हारे घर कौन आता है, कौन जाता है, क्या करते है, सब कुछ पता है। इस लड़की को हम पकड़ कर रहेंगे। इस घर में यह लड़की सुरक्षित नहीं रह सकती है। इसे अन्य स्थान पर भेज दो। इस घर में लड़की को सुरक्षित रख कर दिखाओ। हां कभी तुम यह सोच रहे हो कि हमें पकड़ा दोगे और यह लड़की सुरक्षित रह जाएगी। ऐसा नहीं होने देंगे। थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिला है। इसकी जांच की जा रही है। धमकी भरा पत्र से लगता है कि पत्र लिखने वाला व्यक्ति अंडर मैट्रिक ही है। पत्र भेजने वाले का उद्देश्य परिवार में भय पैदा करने का है। आरोपियों को जल्द खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed