फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   first digital library in narnol

जिले में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगा विशेष लाभ

Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
first digital library in narnol
नारनौल। शहर व आसपास के युवाओं को अब महंगी किताबें खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। कोरोना से निपटने के बाद जिला लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। पूरे हरियाणा में नारनौल जिले का चयन इसके लिए हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट आएगा। इस परियोजना में यहां पर कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर इस तरह लगाए जाएंगे कि सभी किताबें आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए वेबसाइट बनेगी जिस पर कोई भी नागरिक इन किताबों को ऑनलाइन पढ़ सकेगा। खास बात यह रहेगी कि इस डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगिता की तैयारियों के साथ-साथ ऐतिहासिक पुस्तकों को भी अपलोड किया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी में नेत्रहीनों के लिए अलग से कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इनके की बोर्ड में ब्रेल लिपि का प्रयोग होगा। इस लाइब्रेरी के सही सेटअप के लिए किसी मॉर्डन लाइब्रेरी की विजिट भी की जाएगी।
विज्ञापन

15 हजार से ज्यादा किताबें होगी अपलोड
शहर में 1960 में लाइब्रेरी का निर्माण हुआ था। ऐसे में उस दौर की कुछ ऐसी किताबें भी होंगी जो अनोखी होंगी। जिला लाइब्रेरी में लगभग 15 हजार किताबें हैं। जो किताबें आज के दौर में भी कामयाब हैं उनको पहले अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

सारी प्रकिया कोरोना के चलते रुकी हुई हैं। अपलोड का कार्य चल रहा है। लाइब्रेरी युवाओं के लिए काफी लाभदायक होगी ऐसी। इसमें धार्मिक के साथ-साथ सिलेबस की सामग्री भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed