{"_id":"d2242c4ddb0bce4b31a7fde8f3afcf80","slug":"fire-to-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक साफ करते समय सिपाही को लगी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक साफ करते समय सिपाही को लगी गोली
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीबपुर जेल के पास बंदूक को साफ करते समय अचानक गोली चल गई। इससे एक सिपाही घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बाद में सिपाही को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसके पैर में से लगी गोली निकाली गई। फिलहाल सिपाही के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
नसीबपुर जेल से ज्यूडिशियल गार्द वाले मुलजिमों को छोड़कर वापस पुलिस वैन वापस आ रहे थे। इस दौरान एएसआई भरत सिंह ने अपनी रिवाल्वर खाली कर साफ करनी चाही। लेकिन इस दौरान अचानक गोली चल गई। गोली वैन चालक सिपाही अतर सिंह के पांव में लगी। जहां से उसे सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिपाही के परिजन उसे यहां के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर आपरेशन कर उसकी गोली निकाल दी गई। वहां पर अब सिपाही की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन