{"_id":"590f69344f1c1b38548511eb","slug":"fire-in-truck-at-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायर में हुआ फाल्ट, खड़े ट्रक में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायर में हुआ फाल्ट, खड़े ट्रक में लगी आग
bureau
Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामपुर रोड पर शुभम गार्डन के पास रविवार सुबह एक ट्रक में खराबी आने के बाद अचानक आग लग गई।
आग लगने के कारण ट्रक में रखी लाखों रुपये की मशीन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। बाद में फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
ट्रक चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब दस बजे सोनीपत के राई से ट्रक में सामान लादकर चला था। ट्रक में लवली चाकलेट की आइसक्रीम बनाने की मशीन व सोफ्टी के पैकेट तथा अन्य सामान भी था। जिसकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। उसने बताया कि वह सोनीपत से रेवाड़ी होते हुए बैंगलुरु जा रहा था। सुबह दस बजे के करीब उसे ट्रक में कोई खराबी होने का पता चला। जिस पर उसने ट्रक निजामपुर रोड पर रोक दिया। ट्रक रोकने के बाद वह मेकेनिक लेने चला गया। इस दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। जिस पर उसने इसकी सूचना दमकल को दी। बाद में मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक ट्रक व उसमें रखी मशीन बुरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। ट्रक चालक ने बताया कि इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।