{"_id":"663685641b3d1b35ec05dce4","slug":"fire-broke-out-in-a-van-parked-outside-the-school-due-to-short-circuit-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109269-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से स्कूल के बाहर खड़ी वैन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से स्कूल के बाहर खड़ी वैन में लगी आग
Sun, 05 May 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- खादी भंडार के नजदीक स्कूल वैन में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी--स्रोत--दमकल व
महेंद्रगढ़। खादी भंडार के पास एक निजी स्कूल से करीब 20 फीट दूरी पर खड़ी स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। उस दौरान वैन चालक गाड़ी में ही था और गाड़ी का इंजन भी बंद था। चालक व स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। तंग गली होने के कारण यहां दमकल वाहन नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण विभाग की टीम फायर फाइटर बाइक के साथ महज 5 मिनट में ही मौके पर पहुंच गई और 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल केंद्र से स्कूल की दूरी महज एक किलोमीटर होने के कारण टीम भी महज पांच ही मिनट में पहुंच गई थी।
विभाग के उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि दोपहर 1:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि स्कूल के बाहर खड़ी एक वैन में आग लग गई है। उन्होंने बताया वैन चालक ने बताया था कि वह गाड़ी के अंदर ही बैठा था अचानक बोनट से धुंआ उठा तो वह बाहर आ गया था, इसके बाद गाड़ी में आग लग गई थी। गनीमत रही कि यह गाड़ी स्कूल के मुख्य द्वार से बाहर एकांत में खड़ी थी, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग से स्कूल वैन पूरी तरह से जल गई। इस मौके पर फायर फाइटर प्रदीप कुमार, फायरमैन देवी प्रसन्न सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।