{"_id":"6607097456fd3b58f30a4a70","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-youth-saved-their-lives-by-jumping-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110818-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान
Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
नारनौल में एक कार में अचानक से आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने पर दमकल केंद्र को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। नारनौल के तिरंगा भवन के नजदीक रहने वाला तेजेंद्र सिंह अपनी कार में सवार होकर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान कुलताजपुर बाइपास के पास अचानक से गाड़ी में आग लग गई है। जिसके बाद गाड़ी मालिक ने दमकल केंद्र को आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दमकल केंद्र कर्मी नरेंद्र ने बताया कि उन्हें कुलताजपुर रोड पर एक गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। लेकिन जब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।