फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fear of weather haunting farmers in Mahendragarh, Threshing of millet has started

Mahendragarh: किसानों को सता रहा मौसम का भय: बाजरे की थ्रेसिंग शुरू, जिले में इस बार 2.83 लाख एकड़ पर खड़ी फसल

Sat, 28 Sep 2024 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Sep 2024 12:02 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में मानसूनी सीजन में गत वर्षों की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है जो रबी सीजन की बिजाई के लिए लाभदायक है। अक्तूबर माह के प्रथम पखवाड़े में मौसम अनुकूल होते ही अगेती सरसों की बिजाई शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
Fear of weather haunting farmers in Mahendragarh, Threshing of millet has started
मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के किसानों ने बाजरे की कटाई के साथ-साथ थ्रेसिंग भी शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों से आसमान में छा रहे बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय किसान दिनरात खेतों में व्यस्त है। अगेती बाजरे की फसल की कटाई पूरी करके किसानों ने थ्रेसिंग भी शुरू कर दी है। पिछले दिन दिनों से आसमान में छाए बादलों को देख किसान ने कटाई के साथ-साथ थ्रेसिंग भी शुरू कर दी है। किसान तेजी से बाजरे की सिरटे तोड़कर सुखने के शीघ्र बाद ही थ्रेसिंग करने में जुट गया है।

विज्ञापन


दो अक्तूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लेकिन इस दौरान आंशिक रूप से बदलवाई रहेगी। लेकिन मौसम खुश्क रहने तथा तापमान में हल्की वृद्धि के कारण बाजरे की फसल भी तेजी से खुकर थ्रेसिंग के लिए तैयार हो जाएगी। वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट किसानों के लिए राहत प्रदान करने वाली है। क्योंकि इस समय कटाई की गई बाजरे की फसल सुखने के बाद शीघ्रता से थ्रेसिंग के लिए तैयार हो जाती है।
विज्ञापन




अच्छी बारिश से रबी सीजन की जल्द शुरू हो जाएगी बिजाई
इस बार मानसूनी सीजन में गत वर्षों की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है जो रबी सीजन की बिजाई के लिए लाभदायक है। अक्तूबर माह के प्रथम पखवाड़े में मौसम अनुकूल होते ही अगेती सरसों की बिजाई शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार अच्छी बारिश से किसानों को रबी सीजन की फसलों की बिजाई से पूर्व खेतों की सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी। खेतों में कटाई का काम पूरा होने के शीघ्र बाद किसान खेत को खाली करके जुताई कर नमी भी बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed