फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   father and son corona positive returned from mumbai

मुंबई से लौटे पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव

Mon, 18 May 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
father and son corona positive returned from mumbai
गांव नांगल दुर्गू में कोरोना पॉजिटिव आने पर रात में पहुंचे डीसी व अन्य अधिकारी। - फोटो : Narnol
जिले के गांव नांगल दुर्गू में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले। दोनों पिता-पुत्र मुंबई से करीब सप्ताह पहले गांव आए थे। उनका सैंपल 16 मई को लिया गया था। 18 मई की रात आठ बजे दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। पिता-पुत्र को एंबुुलेंस से कोविड-19 अस्पताल पटीकरा में लाकर आइसोलेट किया गया। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दस हो गई है। जबकि एक्टिव केस छह हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गांव नांगल दुर्गू में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिला में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। इनमें से चार की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोविड-19 के 6 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2369 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 140 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक 8318 लोगों को उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला महामारी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई (महाराष्ट्र) से पिता-पुत्र गांव नांगल दुर्गू आए थे। 16 मई को दोनों का सैंपल सीएचसी नांगल चौधरी में लिया गया था। सोमवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके घर में कुल पांच लोग हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री जुटाई जा रही है। डॉ. शर्मा ने बताया कि मुंबई में युवक एसी रिपेयर का कोर्स कर रहा था। जबकि पिता टैक्सी चलाता था। दूसरी ओर मामला कंफर्म होने पर पुलिस ने गांव को सील कर दिया। संक्रमित के घर और आसपास सैनिटाइजेशन किया गया। बता दें कि शाम पांच बजे से गांव में कोरोना पॉजिटिव की अफवाह चल रही थी। इसे पर गांव में दवा छिड़काव के लिए दमकल की एक गाड़ी व पुलिस पहुंच गई थी। लेकिन हेल्थ विभाग से पुष्टि नहीं की थी। रात आठ बजे सीएमओ ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद डीसी जगदीश शर्मा, एसपी सुलोचना व सीएमओ के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दस मरीज हुए
जिले में सात मई को कोरोना के चार मरीज आए थे। इसके बाद महेंद्रगढ़ से दो मरीज मिले। दो दिन पहले अटेली में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। रविवार को गांव खातोली जाट में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। युवक दिल्ली से आया था। अब दो केस नांगल दुर्गू गांव से आए हैं। जिले में कुल दस कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। सात मई को मिले चार कोरोना के मरीजों को रिपोर्ट नेगेटिव आने रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। गांव हुआ सील, कंटेनमेंट जोन घोषित

नांगल दुर्गू में दो कोरोना के मामले आने पर प्रशासन रात साढ़े आठ बजे गांव पहुंचा। गांव के सभी रास्तों को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया। सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सभी लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैै। मंगलवार को गांव को सैनिटाइज करने के बाद लोगों की स्क्रीनिंग करने का काम होगा। साथ ही दोनों युवकों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed