फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   farming

जहरीली दवा छिड़क कर कपास की फसल की नष्ट

Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
farming
मंडी। गांव बासड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कपास के खेतों जहरीली दवा का छिड़काव करने से फसल खराब हो गई। दवा 16 एकड़ खेतों में खड़ी कपास की फसल में डाली गई है जोकि अलग-अलग किसानों की है। किसानों ने
विज्ञापन

इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बासड़ी के किसान विनोद पुत्र हवासिंह ने बताया कि उन्होंने सात एकड़ भूमि में कपास की फसल की बुआई की हुई है जिसमें किसी ने कपास की फसल में जहरीली दवा छिड़कर फसल नष्ट कर दी। इसके अलावा किसान रमेश पुत्र उमेद सिंह ने तीन एकड़ में, मोहर सिंह पुत्र गोपालराम के चार एकड़ भूमि तथा कपिल पुत्र दलीप सिंह ने दो एकड़ में कपास की फसल की बुआई की हुई है। जिसमें जहरीली दवा का छिडक़ाव करने पर उनकी फसलें नष्ट हो गई है। पीड़ित किसानों के अलावा राम सिंह, बलबीर सिंह, रमेश कुमार, विनोद, सोमबीर, अनिल कुमार, बिल्लू, सुनिल, सज्जन, जयवीर आदि सहित अनेक लोगों ने रविवार को सतनाली थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी सतनाली के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी का पता करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेतों का मुआयना किया।
विज्ञापन

बासड़ी के किसानों ने शिकायत दी है कि उनके खेतों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहरीली दवा छिडक़कर उनकी फसल नष्ट कर दी। शिकायत के आधार पर सतनाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।-महावीर सिंह, थाना प्रभारी, सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed