फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers should apply through simple portal from 19 to 29 for solar energy submersible connection.

Mahendragarh-Narnaul News: किसान सौर ऊर्जा सबमर्सिबल कनेक्शन के लिए 19 से 29 तक सरल पोर्टल करें आवेदन

Fri, 19 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers should apply through simple portal from 19 to 29 for solar energy submersible connection.
नारनौल। प्रदेश सरकार ने सोलर ऊर्जा का उपयोग कर कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अहम शुरूआत की है। यह योजना राज्य के किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। इसी उद्देश्य के लिए हरियाणा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से जिला के किसानों के लिए 3 एचपी, 7.5 एचपी व 10 एचपी सोलर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर लगवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए किसान सरल हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर 19 जनवरी से 29 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीसी वैशाली सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त बिजली आधारित कनेक्शन (डीएचबीवीएन) के मौजूदा आवेदकों को सौर ऊर्जा पंप के कनेक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए उनको अपने मौजूदा बिजली कनेक्शन का समर्पण (सरेंडर) करना पड़ेगा। सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिले के किसान किसी भी कार्य दिवस पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी नारनौल या परियोजना अधिकारी के मोबाइल नंबर 9467538815 व 9416938401 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed