{"_id":"637d0edff1245c263c2c2fce","slug":"farmers-queue-for-urea-since-morning-narnol-news-rtk664229937","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया के लिए सुबह से ही लग रही किसानों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया के लिए सुबह से ही लग रही किसानों की लाइन
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों पर मंगलवार को यूरिया खाद लेने को लेकर किसानों की मारामारी रही। रेलवे रोड पर स्थित सरकारी खाद केंद्र पर सुबह से खाद लेने के लिए महिला-पुरुष किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह सात बजे से ही किसान लाइनों में लग गए। मंगलवार को गोदाम में 900 बैग यूरिया खाद पहुंचा। जहां पर किसानों की लंबी लाइन लगी रही। सरकारी खाद केंद्र पर पुलिस तैनात नहीं रही। सोसाइटी के कर्मचारियों के सहयोग से शांतिपूर्वक खाद का वितरण किया गया।
हैफड मैनेजर जगराम ने बताया कि मंगलवार को 900 यूरिया के बैग आए थे। सुबह खाद लेने को लेकर लंबी लाइन लगी रही। दोपहर तक किसानों को 900 बैग वितरित किए जा चुके है। मंगलवार शाम को 500 बैग ओर गोदाम में आ गए है। उन्होंने बताया कि 4000 खाद के बैगों की डिमांड की गई है। खाद को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
कनीना में खाद की किल्लत, सुबह से लगी किसानों की लंबी-लंबी कतारें
कनीना। कनीना क्षेत्र में खाद की किल्लत बनी हुई है। सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी कतारें इफ्को खाद केंद्र पर लग गई। किसानों का कहना है कि वह अपने सभी काम धंधे छोड़कर सुबह से खाद लेने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों ने कहा कि एक आधार कार्ड पर 5 खाद के बैग दिए जा रहे हैं जो कि पर्याप्त नहीं है। पांच खाद के बैग मिलने से उनके खेतों में खाद की पूर्ति नहीं हो पा रही है। सरकार को चाहिए कि जरूरत के हिसाब से खाद उपलब्ध कराएं। किसानों का आरोप है कि खाद के साथ-साथ नैनो लिक्विड की 500 एमएल की एक बोतल 240 रुपये कीमत पर दी जा रही है जोकि सरासर गलत है। वहीं खाद लेने के लिए महिलाएं भी अपने घर के कामधंधा, चूल्हा चौका छोड़ खाद के लिए लाइनों में लगी हुई हैं। वहीं इफ्को खाद केंद्र के सेल्स अधिकारी महेश ने बताया की खाद की कोई किल्लत नहीं है। एक आधार कार्ड पर पांच बैग खाद के दिए जा रहे हैं तथा 500 एमएल की नैनो लिक्विड भी दी जा रही है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह लिक्विड दिया जा रहा है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नियमों के तहत खाद वितरित किया जा रहा है।