{"_id":"6a32dc188e7634addc095d0e","slug":"farmers-informed-about-natural-farming-and-schemes-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127447-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को दी प्राकृतिक खेती व योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को दी प्राकृतिक खेती व योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करते कृषि विशेषज्ञ--स्रोत- किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव चामधेड़ा रोड स्थित ओमप्रकाश यादव के फार्म हाउस पर धरती बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कृषि उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव, केवीके वरिष्ठ वैज्ञानिक अशोक ढिल्लो, डॉ. संदीप सांगवान, राधेश्याम व राजकुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभ, आधुनिक तकनीकों तथा इसके दीर्घकालिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अधिकारियों ने किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस अवसर पर 30 से अधिक किसान मौजूद रहे।