{"_id":"69efa41d77c997694b0392cf","slug":"farmers-are-selling-only-low-yield-mustard-in-government-procurement-narnol-news-c-196-1-nnl1005-139171-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कम लैब वाली सरसों ही सरकारी खरीद में बेच रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कम लैब वाली सरसों ही सरकारी खरीद में बेच रहे किसान
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24नारनौल स्थित नई अनाज मंडी में सरसों की ढेरी लगाते किसान। संवाद
मंडी अटेली। सरसों की सरकारी खरीद में केवल 5 दिन शेष है लेकिन फिर भी आवक धीमी हैं। एमएसपी की तुलना में बाजार भाव अधिक होने के कारण किसान खुली मंडी में सरसों बेच रहे हैं। सरकारी खरीद में केवल वहीं किसान सरसों बेच रहे हैं जिनकी लैब प्रतिशत कम है और बाजार भाव कम मिल रहा है।
अटेली में अब तक 5182 किसान करीब 1.12 लाख क्विंटल सरसों खुली मंडी में बेच चुके हैं। वहीं नारनौल में अब तक करीब 1300 किसानों ने करीब 55 हजार क्विंटल सरसों व्यापारियों को बेची है। इसके विपरीत सरकारी खरीद की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है।
सोमवार को नारनौल में 8 व अटेली में 73 गेटपास जारी किए गए। वहीं नारनौल में 172 क्विंटल व अटेली में 1480 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद गई। वहीं अटेली मंडी में अब तक 11198 क्विंटल गेंहू की सरकारी खरीद की गई।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि जिनकी सरसों की लैब बेहतर है, उन्हें प्राइवेट मंडी में ज्यादा दाम मिल रहे हैं। जबकि कम लैब वाली फसल के साथ किसान सरकारी खरीद केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं।
वर्जन :
सरसों व गेंहू की खरीद व गेटपास जारी करने का कार्य सुचारू बना हुआ है। किसानों से अपील है कि नियमानुसार दस्तावेज लेकर मंडी आए ताकि गेटपास जारी करवाते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -अनिल कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, अटेली