फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmer Ravi Prakash put the problem before the Chief Minister of the district

Mahendragarh-Narnaul News: किसान रवि प्रकाश ने जिले की मुख्यमंत्री के सामने रखी समस्या

Sat, 11 Jan 2025 02:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 Jan 2025 02:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer Ravi Prakash put the problem before the Chief Minister of the district
कनीना। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में प्रगतिशील किसानों से प्री बजट सुझाव बैठक ली गई। इसमें कनीना उपमंडल के गांव भड़फ निवासी मुख्यमंत्री प्रगतिशील हरियाणा से सम्मानित रवि प्रकाश शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने महेंद्रगढ़ जिले में कृषि विकास अधिकारियों की कमी से होने वाली समस्या रखी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में 57 पद कृषि विकास अधिकारियों के स्वीकृत हैं। इसमें 7 कृषि विकास अधिकारी ही कार्यरत हैं। रवि प्रकाश ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि सरकार की स्कीमों के बारे में जानकारी देने वाले कृषि विकास अधिकारियों के पद स्वीकृत होने से कुछ नहीं होगा। नियुक्ति भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर किसानों को सही जानकारी समय पर नहीं मिल पाती। इसके कारण किसान सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न स्कीमों से वंचित रह जाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रवि प्रकाश की बात को नोट किया। कहा रवि प्रकाश जैसे किसान हर जिले में होने चाहिए। सरकार को जिले में होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराने वाले किसानों की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में जल्दी ही कृषि विकास अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 7 कृषि विकास अधिकारियों पर 374 गांव के जिम्मेदारी है। जिले में एसडीओ के दो पद नारनौल और महेंद्रगढ़ है। दोनों जगह एसडीओ हैं, जबकि जिले में 5 खंड कृषि अधिकारी के पद हैं। पांचों जगह पर खंड कृषि अधिकारी मौजूद है। जिले में लंबे समय से कृषि विकास अधिकारियों के पद रिक्त होने की वजह से किसानों को कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी सही नहीं मिल पा रही हैं।

--------
स्वीकृत पदों पर एक नजर
नांगल चौधरी खंड में 9 पद स्वीकृत हैं। इसमें आठ पद खाली हैं। नारनौल खंड में आठ पद स्वीकृत हैं, दो पद भरे हैं। अटेली खंड में 10 पद स्वीकृत है, चार पद भरे हैं। महेंद्रगढ़ खंड में 14 पद स्वीकृत हैं, 14 पद ही खाली हैं। कनीना खंड में नौ पद स्वीकृत हैं, सभी पद खाली हैं।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed