फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   farmer jaam road for mustured crop buing

सरसों की खरीददारी नहीं होने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

Sat, 29 Apr 2017 12:47 AM IST
narnaul
narnaul Updated Sat, 29 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
farmer jaam road for mustured crop buing
जाम लगाने के बाद सरसों की खरीद हुई शुरू
नांगल चौधरी रोड स्थित शहर की नई अनाज मंडी में वीरवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से मंडी में आए किसानों ने शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे नारनौल-नांगल चौधरी नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। बाद में करीब दो बजे हैफेड के अधिकारियों ने सरसों की खरीद शुरू की। जिसके बाद किसानों ने जाम हटा दिया।
विज्ञापन


जाम लगाने वाले किसानों ने बताया कि वीरवार को महेंद्रगढ़ के आसपास के गांवों के किसान दिन भर मंडी में सरसों की ढेरियों के पास पहरा देते रहे, लेकिन सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारी कोई सरसों खरीदने नहीं आया। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को दिन के 12 बजे तक भी किसानों की सरसों नहीं खरीदने से मंडी में किसान भड़क गए तथा किसानों ने करीब एक बजे मुख्य हाइवे पर धरना दे दिया तथा लगभग एक घंटे तक जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद प्रशासन की नींद खुली तथा मौके पर पुलिस अधिकारी तथा हैफेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक किसानों को मनाने का प्रयास करने के बाद प्रशासन के इस आश्वासन के बाद कि उनकी सरसों की खरीद तथा तुलाई व भराई जल्द ही करवा दी जाएगी, किसानों ने जाम खोला। इसके बाद करीब दो बजे हैफेड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सरसों की खरीद का काम तेजी से शुरू कर दिया तथा देखते ही देखते किसानों की सरसों की ढेरियों को कट्टों में भरा जाने लगा।
विज्ञापन

- सरसों भी हुई खराब, न कोई इंतजाम
गांव देवराली का किसान बिरजू पुत्र प्रह्लाद सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी सरसों लेकर मंडी में आया था तथा दिन भर भूखे प्यासे रहा पर सरसों की बिक्री के लिए बैठे रहे लेकिन शाम तक कोई नहीं आया। इस दौरान शाम को आई भारी अंधड़ तथा बरसात के दौरान उनकी सरसों भीग गई तथा कुछ सरसों खराब भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed