{"_id":"5d924a668ebc3e01431c0fdf","slug":"farmar-grain-market-tok-narnol-news-rtk5208965196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण कराने वाले किसान को स्वयं आना होगा बाजरा बेचने, अन्य किसान को नहीं मिलेगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण कराने वाले किसान को स्वयं आना होगा बाजरा बेचने, अन्य किसान को नहीं मिलेगा टोकन
विज्ञापन
अनाज मंडी में ट्रॉली से बाजरे के कट्टे को उतारते हुए किसान
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजरा बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले किसान को खुद आना होगा। आवेदक के किसी परिजन को टोकन नहीं मिलेगा। मंगलवार से महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू होगी। नियमानुसार एक किसान अधिकतम 40 क्विंटल बाजरा ही बेच सकेगा। किसान एक एकड़ का आठ क्विंटल बाजरा ही बेच सकेगा। मंगलवार को चार गांवों के ग्रामीणों की बाजरे की खरीदी की जाएगी। किसान को अपने साथ आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र साथ लाना होगा। मंडी में सोमवार को ही 20 से अधिक किसान अपना बाजरा लेकर पहुंच गए।
मंगलवार को खाद एवं आपूर्ति विभाग बाजरे की खरीद करेगा। बाजरे की खरीद आढ़तियों के माध्यम से की जाएगी। इस बार सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य 2000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में पेमेंट डाल दी जाएगी। मंगलवार को आदलपुर, अकबरपुर नांगल, आनावास, बैरावास के गांवों के किसानों की बाजरे की खरीद की जाएगी। किसान को अपने साथ एक आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास बारदाना आ चुका है।
मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों के टोकन कटेंगे। टोकन के बाद उनकी फसल की खरीद होगी। एजेंसी को भंडारण के समय दिक्कत आ सकती है क्योंकि इस समय महेंद्रगढ़ में किसी भी एजेंसी का गोदाम खाली नहीं है। हैफेड, वेयर हाउस तथा खाद्य आपूर्ति तीनों ही एजेंसी के पास अपने गोदाम हैं, लेकिन सभी गोदामों में सरसों भरी हुई है। हैफेड के गोदाम में 50 से 60 हजार कट्टे की रखने की जगह हैं। इसके लिए परचेजर की ओर से डीएफएससी को सूचित किया गया है। एजेंसी के पास बारदाने का पूरा स्टॉक है। वर्तमान में किसानों को बारदाने से संबंधित कोई दिक्कत नहीं आएगी। मंगलवार से नमी मापकर उनको तुरंत बारदाना दे दिया जाएगा। तुलाई भी उसी दिन करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
बाजरा साथ लाने पर ही कटेगा टोकन
किसानों को टोकन कटवाने के लिए बाजरा साथ लाना होगा। ढेरी देखकर ही टोकन काटा जाएगा। पहले टोकन दिए जाने के चलते सरसों की खरीद के समय अव्यवस्था हुई थी। इस कारण प्रशासन ने इस बार व्यवस्था में बदलाव करने का फैसला लिया है।
बाजरे की खरीद की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। मंगलवार से अनाज मंडी में बाजरे की खरीद की जाएगी। बारदाने की कोई कमी नहीं है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से खरीद की जाएगी। इस बार फरद लाने की शर्त नहीं है।
- नुकुल यादव, सचिव मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़।
कनीना मंडी में ध्यान सिंह ने लिया जायजा
कनीना। अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद समर्थन मूल्य पर एक अक्टूबर से आरंभ होगी। खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के खरीद अधिकारी ध्यान सिंह ने बताया कि मंडी में जारी गांवों के शेड्यूल के अनुसार 2000 रुपये प्रति एक क्विंटल की दर से बाजरा खरीदा जाएगा। प्रति एकड़ 8 क्विंटल, एक किसान से एक दिन में अधिकतम 40 क्विंटल बाजरा खरीदा जाएगा। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। सोमवार को मंडी का दौरा कर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली है। किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। 1 को उन्हाणी, उच्चत, अगिहार के बाजरे की खरीद होगी। दो अक्टूबर को तलवाना, सुंदरह, खराना के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।