{"_id":"6696c2710d7dde552d0d7d54","slug":"family-went-to-attend-wedding-ceremony-jewelery-worth-rs-25-lakh-stolen-from-home-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114144-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शादी समारोह में शामिल होने गया परिवार, घर से 25 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शादी समारोह में शामिल होने गया परिवार, घर से 25 लाख के आभूषण चोरी
Wed, 17 Jul 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन काॅलोनी में सोमवार देर रात एक बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंकज गोयल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ सोमवार को करीब पांच बजे फरीदाबाद एक विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए गए थे। वह विवाह में शामिल होकर रात करीब 2:30 बजे वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके मकान के गेट का ताला टूटा पड़ा था। इसे देखते ही उनके होश उड़ गए। जैसे ही घर के अंदर आए तो अलमारी का ताला टूटा मिला और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी। फोन करने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे दो सोने के सैट, चार सोने की चुड़ियां, तीन सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, दो सोने के कड़े, चांदी की चार जोड़ी पाजेब, करीब 25 चांदी के सिक्के व पांच हजार रुपए नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि सभी समान की कीमत करीब 25 लाख रुपए के आसपास होगी। बताया कि काॅलोनी के लोगों ने सोमवार रात एक दो अज्ञात लोगों को भी करीब दस बजे गली में घूमते देखा था। संदेह है कि कही उन्हीं लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।