फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Family members are also demanding justice

Mahendragarh-Narnaul News: परिजन भी कर रहे इंसाफ की मांग

Sun, 02 Feb 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Family members are also demanding justice
फोटो नंबर-22हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस।
नारनौल। मोहल्ला पुरानी मंडी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस मांग पत्र दिया है। इसमें तीन अन्य लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर ही कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मृतक महेश अपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास व लूटपाट आदि के 6 मामले भी दर्ज हैं। महेश आने जान वाले गरीब तबके के लोगों से हफ्ता वसूलता था। इसलिए लोग उसे हफ्ता के नाम से भी पुकारते थे।
विज्ञापन

पुरानी मंडी में शादी समारोह के दौरान महेश उर्फ हफ्ता 25 कुछ युवकों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान आपस में कुछ बहस हो गई और बहस झगड़े में बदल गई। इस दौरान पुरानी मंडी के प्रवीण ने महेश को चाकू मार दिया। इसके बाद महेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने हत्या मामले में प्रवीण व दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक अपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। उस पर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं। -सुधीर कुमार, निरीक्षक, थाना शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed