फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fake notes given by taking real notes from old people who came to take pension

पेंशन की राशि लेने आये व्यक्ति से शातिर युवकों ने असली नोटों के बदले नकली नोट लेकर फरार हुए

Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fake notes given by taking real notes from old people who came to take pension
मंडी अटेली। पीएनबी में पेंशन लेने आए एक वृद्ध को दो युवकों ने ठग लिया। वृद्ध को 20 हजार रुपये मिले थे। युवकों ने उसे झांसा कर बीस हजार ले लिए और नकली नोट की गड्डी थमा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव राता कलां निवासी रघुबीर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को कस्बे के पीएनबी बैंक में पेंशन लेने आया था। वहां से 20 हजार रुपये की राशि लेने के बाद जब बैंक से बाहर निकला तो दो युवकों ने कहा कि आपको बढ़ोतरी की राशि मिली कि नहीं। उन्होंने हाथ में दो फार्म भी लिए थे। मेरे मना करने पर युवक ने कहा की राशि तो 36 हजार बनती है यह कहकर 20 हजार रुपये की राशि लेकर 30 हजार रुपये दे दिए तथा 6 हजार रुपये गाड़ी से निकाल कर देने की बात कही। जब गाड़ी के पास पहुंचे तो वह गाड़ी सहित फरार हो गए। उनके जाने के बाद दी हुई राशि को देखा गया तो एक सौ के तीन नोट असली थे जबकि 29700 रुपये के नकली नोट थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed